फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में धक्कामुक्की को लेकर छात्र आमने-सामने

Sun, 05 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
FIGHT SHIMLA
विज्ञापन
डाहौला से धनखड़ी होते हुए जींद जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में छात्राओं के साथ धक्का मुक्की व फब्तियां कसने के मामले में शनिवार को छात्रों में जमकर कहासुनी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया। नगूरां चौकी प्रभारी जयनारायण ने बताया कि धनखेड़ी गांव के युवाओं ने बताया कि डाहौला गांव से जींद शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थी बस में अधिक भीड़ होने के कारण छात्राओं के साथ धक्का मुक्की व फब्तियां कसते हैं।
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर शनिवार सुबह जींद बस स्टैंड पर डाहौला के विद्यार्थियों ने धनखेड़ी के विद्यार्थियों के साथ मारपीट करते हुए मौके से भाग निकले। गांव के विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने वाले डाहौला के विद्यार्थियों की भनक नगूरां बस स्टैंड पर लगने के चलते विद्यार्थी इस बारे में जानकारी लेने आए थे। लेकिन मामला ज्यादा तूल पकड़ता, इसी दौरान नगूरां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों को शाम तक चौकी पहुंचने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें