फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने पुलिस को छकाया

Thu, 17 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस और तस्करों का आमना-सामना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। जिले में मंगलवार देर रात पुलिस और तस्करों का आमना-सामना एनएच-8 पर हो गया। इसके बाद गोतस्करों ने पुलिस को काफी छकाया और बाद में अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए । इस दौरान पुलिस की ओर से कई नाके लगाए गए और कई किलोमीटर तक गोतस्करों का पीछा भी किया।
विज्ञापन


फरार होने से पहले गोतस्करों ने अपने बारह टायरा गाड़ी से पुलिस की वैन को टक्कर भी मार दी। पुलिस ने गोतस्करों की ओर से मौके पर छोड़ी गाड़ी से करीब 35 गोधन को मुक्त करा जाटूसाना स्थित गोशाला में भिजवा दिया है। वहीं अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

डीएसपी कोसली समेत तमाम एसएचओ व फोर्स थी मौजूद
मंगलवार शाम सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी से एनएच-8 होते हुए भारी संख्या में गोधन को तस्करी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर सीआईए एएसआई संजय सिंह अपनी फोर्स के साथ हाईवे पहुंचे और नाका लगा दिया। उधर मामले की जानकारी पर डीएसपी कोसली भी मौके के लिए रवाना हो गए और अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी लगा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन


तोड़े कई बैरियर, गाड़ी भी की क्षतिग्रस्त
कुछ देर बाद रेवाड़ी शहर की ओर से एक 12 टायरा गाड़ी आती दिखी। नाकाबंदी देख चालक ने वाहन की स्पीड तेज कर दी और एक के बाद एक कई बैरियर तोड़ गोधन से भरी गाड़ी धारूहेड़ा की ओर हाइवे पर बढ़ गई। पुलिस को गच्चा देने के लिए तस्करों ने गाड़ी को उल्टी दिशा से आ रहे ट्रैफिक की ओर मोड़ दिया। इस बीच पुलिस तस्करों का पीछा करती रही। आगे से एक और पुलिस की जिप्सी आती देख तस्करों ने टक्कर मारकर जीप क्षतिग्रस्त कर दी।

तस्कर भाग गए, लेकिन बचा लिया गोधन
-पुलिस की जिप्सी को टक्कर मारने के थोड़ा आगे जाने के बाद तस्कर तो अंधेरे का फायदा उठा भाग निकलने में सफल रहे। लेकिन तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गोधन को पुलिस बचाने में सफल रही। मौके से पुलिस ने 35 गोधन को मुक्त करा जाटूसाना में भिजवा दिया है।
---------
मौके पर सीआईए धारूहेड़ा टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआई संजय सिंह और उनकी टीम ने तस्करों का काफी लंबा चेज किया। तस्करों ने विपरीत ट्रैफिक में काफी रफ ड्राइविंग की, लेकिन पुलिस को आमजन की सुरक्षा भी देखनी थी। तस्करों ने पुलिस जीप और कई बैरिकेडिंग तोड़ी हैं, जिनके आधार पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। हालांकि अच्छी बात यह रही कि पशुधन बच गया।
विज्ञापन

-बीरेंद्र सिंह, डीएसपी, कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें