डहीना चौकी क्षेत्र के गांव से एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर गांव के एक युवक के खिलाफ बेटी को अगवा करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा 8 जनवरी की सुबह अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद परिजनों को लड़की का सुराग नहीं लग पाया।
इस दौरान परिजनों को जानकारी मिली की गांव का ही युवक भी लापता है। परिजनों ने युवक के खिलाफ डहीना चौकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।