अंग्रेजी शराब के ठेके से 1 मई को हजारों की नकदी और शराब लूटने के आरोपी को स्थानीय पुलिस ने प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
आरोपी वर्तमान में आर्म्स एक्ट के मामले में भौंडसी जेल में बंद था। पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। धारूहेड़ा थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेवात निवासी जुनेद उर्फ जुन्ना के रूप में हुई है।
पिस्टल के बल पर सेल्समैन से लूटे थे 70 हजार
गौरतलब है कि 1 मई को आरोपी जुनेद अपने अन्य साथियों के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी धारूहेड़ा स्थित भिवाड़ी मोड़ पर बने अग्रेजी शराब के ठेके के पीछे लगा गेट उखाड़कर ठेेके के अंदर दाखिल हो गए थे। बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर सैल्समेन से करीब 60-70 हजार रुपये व 25-30 अंग्रेजी शराब की बोतल लटी थी और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने ठेके के सेल्समैन ऋषि कुमार की शिकायत पर लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।