फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर युवती से दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर निवासी एक युवती को अगवा कर दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपने मामा के यहां आई युवती का 19 अप्रैल को अपहरण किया गया था। उसे पुलिस ने 28 अप्रैल को बरामद किया था। इस दौरान आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि युवती को बरामद करने के बाद मेडिकल जांच व अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया था। अदालत में बयान दर्ज कराते हुए युवती ने बताया था कि करनाल निवासी आरोपी विकास उर्फ विक्की उसे डरा धमका कर पहले अपने घर ले गया था।

अपने घर से वह युवती को कैथल जिला के गांव बाथा में अपनी मौसी के घर ले गया। वहां पर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती के मामा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें