रेवाड़ी-पटौदी रोड पर एक युवक स्कूटी अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। ये युवक रिश्तेदारों और दोस्तों को भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहा था।
जानकारी के अनुसार गांव हरिनगर निवासी शिव कुमार (26) के भाई की कुछ दिन बाद शादी है। शादी की तैयारियों के चलेत शिव कुमार रिश्तेदारों और दोस्तों को कार्ड बांटने के लिए स्कूटी लेकर घर से निकला था। रेवाड़ीर-पटौदी रोड पर उसकी स्कूटी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे शिव कुमार घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। मामले में पुलिस का कहना है कि घायल की हालत नाजुक होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।