कोसली थाना क्षेत्र के गांव कान्हड़वास के पास वाहन की टक्कर से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। कोसली पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कान्हड़वास निवासी किसान पोप सिंह(50) रविवार रात पैदल अपने खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में मुख्य सड़क पर एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।