सड़क हादसे में चालक बाल बाल बचे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार सुबह कट पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्राले और कैंटर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्राले और कैंटर चालक की जान बाल-बाल बच गई। जबकि ट्राले में लोड बाइक्स क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्राला रविवार सुबह फैक्टरी से बाइकों को लोडकर दिल्ली जाने के लिए निकला था और हाइवे पर चढ़ते ही धारूहेड़ा की ओर से आ रहे कैंटर ने टक्कर मारी। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
-कई बार हो चुके हैं हादसे, लगते हैं जाम
रविवार सुबह हुए हादसे के बाद ट्राला सड़क पर ही पलटने से एक तरफ की सड़क ब्लॉक हो गई। ऐसे में वाहन दूसरी ओर से आने लगे। तमाशबीनों के खड़े होने और एक ही तरफ की सड़क से दोनों ओर का यातायात चलने से हाइवे पर दोनों ओर से आने वाले वाहनों का जाम लग गया। बता दें कि हीरो कट पर आए दिन होने वाले एक्सीडेंट्स होते हैं और जाम की स्थिति बनी रहती है।
-----------
आधा दर्जन गांव कर चुके हैं कट के पास फ्लाईओवर की मांग
कुछ माह पूर्व हीरो कट के पास पडने वाले लगभग आधा दर्जन गांवों के सरपंचों ने कट के पास ही फ्लाईओवर के निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। उस समय प्रशासन द्वारा शीघ्र ही उनकी समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कोई भी समाधान नही किया गया है।
----------
हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। क्रेन को बुलाकर ट्राले को हाइवे से हटवाकर लगा जाम खुलवा दिया गया था। ग्रामीणों की मांग के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
-इंस्पेक्टर रामकुमार, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा थाना