फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत.

Fri, 06 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 के पास दोपहर को एक कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय संदीप उर्फ सोनू निवासी हुडिय़ा जैतपुर अपने गांव से बाइक से रेवाड़ी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पाली फाटक के घुमावदार मोड़ पर पहुंचा तो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर ले जाते समय बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। उधर, दुर्घटना  के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुंड पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। जांचकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें