फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने किया लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन

Sat, 16 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की दर्जन भर से ज्यादा महिलाओं और लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में शनिवार को लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नाजायज फीस वसूली और सेट टॉप बॉक्स के मनमाने दामों के विरोध में नारेबाजी की। लोगों की मांग थी कि निजी स्कूलों में अभिभावकों से नाजायज फीस वसूली बंद करने के साथ ही सेट टॉप बॉक्स के नाम पर मनमानी वसूली को बंद किया जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कैंप ऑफिस पहुंचकर स्कूलों पर पाबंदी लगाने के लिए शिक्षा मंत्री और सेट टॉप बॉक्स के मसले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संजय शर्मा ने दोनों ज्ञापनों में शिक्षा मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री से नियम विरुद्ध मनमानी वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं ज्ञापन लेने के दौरान तहसीलदार नौरंग राय ने ज्ञापन देने के साथ ही स्कूल संबंधी मामले में जांच का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में संजय शर्मा के अलावा अनिरुद्ध यादव, धीरज टक्कर, राजरतन, राजेश चड्ढा, बीएल अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें