फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने डंपर चालक से मारपीट कर 30 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने निखरी गंाव के समीप डंपर चालक पर डंडे से हमला कर 30 हजार रुपए लूट लिए। धारुहेड़ा थाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सहबाजपुर निवासी नानक डंपर लेकर जयपुर की तरफ जा रहा था। एनएच-8 स्थित निखरी के पास वह डंपर रोककर खड़ा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक बाइक से आए और नानक से गुटखा मांगा, उसने मना कर दिया। इस दौरान एक युवक ने उसके सर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया। बाद में नानक से 30 हजार रुपए भी लूटकर फरार हो गए। चालक के शोर मचाने के बाद लोगों ने इसकी सूचना धारुहेड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों को सुनसान जगह पर न रोके चालक:: एसएचओ
धारुहेड़ा एसएचओ अमित कुमार ने कहा कि वाहनों को सुनसान जगह पर नहीं रोकना चाहिए। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ऐसी जगह पर खड़े वाहन चालकों को अपना निशाना बनाते हैं। कई बार इस तरह के केस सामने आ चुके हैं। चालकों को जरूरत पड़ने पर गाड़ी ढाबों व पेट्रोल पंप आदि पर ही रोकनी चाहिए। इस मामले में चालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें