फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों एक बाइक व स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों से चोरों ने एक बाइक व स्कूटी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कसौल थाना क्षेत्र के गांव सालावास निवासी समयपाल किसी परिचित से मिलने के लिए शहर पायलट चौक पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में आए थे। वह बाइक को पार्किंग में खड़ी कर अस्पताल में चला गया। जब वह वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब मिली। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में चोर कोसली स्टेशन क्षेत्र में दुकान के सामने खड़ी एक स्कूटी को चुराकर ले गए। कान्हड़वास की बीएड की छात्रा पूजा के पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार दोपहर स्कूटी लेकर बाजार में खरीदारी करने आई थी। स्कूटी को उसने रेलवे रोड़ पर एक अस्पताल के सामने खड़ा किया था। खरीदारी करने के बाद वापस आकर देखा तो स्कूटी गायब मिली। अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद उसने घटना की शिकायत कोसली थाने में दी। पुलिस ने पूजा की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें