फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की छत तोड़कर तीन लाख के मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल दुकान का जंगला उखाड़कर उड़ाए लाखें के मोबाइल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। चार दिन पहले ब्रास मार्केट के एक शोरूम में हुई दो लाख की चोरी के मामले में अभी कोई सुराग नहीं लगा है। बावल चौक के समीप मोबाइल की दुकान में शुक्रवार रात को जंगला तोड़कर चोर करीब तीन लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह दुकान चोरी की सूचना से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मॉडल टाउन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है जिसमें रात करीब 11 बजे दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बावल चौक के समीप अजीत शर्मा की मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार रात को दुकान के अंदर सीढ़ियों के साथ लगे जंगले को तोड़कर चोर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान से करीब आठ सौ रुपये, एलईडी, लेपटॉप व ब्रंाडेड कंपनियों के मोबाइल चोरी कर लिए। इसके अलावा चोर दुकान में लगाए सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब अजीत ने दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। चोरी की वारदात से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। चोरों ने दुकान के पीछे के रास्ते जंगलों के साथ से ऊपर चढ़कर शीशों को तोड़कर सीढ़ियों से दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में रात करीब 11 बजे दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व भी यहां से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ब्रास मार्केट में स्थित एक कपड़े के शोरूम से चोरों ने करीब डेढ लाख रुपये के ब्रांडेड कपडे़ चोरी कर लिए थे। इसके अलावा करीब डेढ़ साल पूर्व समीप की एक मोबाइल दुकान में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस किसी भी मामले में चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। इससे दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें