फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन से लौट रहे युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तन से लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव सूमा कतोपुरी में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार रात को कीर्तन से घर की तरफ लौट रहे एक युवक को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रोझूवास निवासी 22 वर्षीय मोहन मंगलवार रात को समीप के गांव सूमा कतोपुरी में कीर्तन में गया था। रात को करीब साढ़े 12 बजे वह वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान कीर्तन स्थल के पास ही अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर आए लोगों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

---
अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। गोली मारने वालों का भी नहीं पता चला है। बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-कृष्ण कुमार, एएसआई, जाटूसाना थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें