फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार:-

विज्ञापन
विज्ञापन
छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर मारपीट, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव बटौड़ी में शुक्रवार की शाम को एक युवक ने शराब के नशे में छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया और खंडहर हवेली में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर उसे लिया। आरोपी की पहचान गांव निवासी राजीव उर्फ इंचियां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बटौड़ी निवासी रामनिवास ने अपने भतीजे का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में रामनिवास ने कहा है कि उसका छह वर्षीय भतीजा शाम के समय घर के निकट ही खेल रहा था। गांव निवासी राजीव उर्फ इंचियां उसे उठा कर एक खंडहर हवेली में ले गया। खंडहर में ले जाकर राजीव ने उसके साथ मारपीट की तथा गला दबा दिया। बच्चे ने किसी तरह अपने आप को आरोपी राजीव के चुंगल से छुड़ाया और घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। खोल थाना पुलिस ने रामनिवास की शिकायत पर राजीव के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें