फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों से युवती सहित तीन लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला में अलग-अलग स्थानों से एक युवती सहित तीन लोग लापता हो गए। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला उत्तम नगर निवासी कुसुमलता ने कहा है कि उसका 29 वर्षीय बेटा अमित 25 फरवरी की रात को करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। युवक के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। इसी क्रम में सेक्टर-तीन निवासी 64 वर्षीय महाबीर प्रसाद 27 फरवरी को घर से गए थे। परंतु वे वापस नहीं लौटे। महाबीर प्रसाद के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी 21 वर्षीय बेटी 25 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से किसी काम से बाहर गई थी। परंतु शाम तक वापस नहीं लौटी। युवती के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। परिजनों ने अज्ञात पर उनकी बेटी को छुपा कर रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। जाटूसाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें