फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-तस्कर गिरोह पर लगाई जाएगी पूरी तरह से लगाम: पुलिस अधीक्षक....

विज्ञापन
विज्ञापन
गो-तस्करों पर लगाई जाएगी लगाम: एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा है कि जिले में संगठित आपराधिक गिरोह को बिल्कुल भी नहीं पनपने दिया जाएगा। गो-तस्करों से भी पुलिस सीधा मुकाबला कर रही है। एक पखवाड़े के दौरान पुलिस की दो बार गो-तस्करों से मुठभेड़ हुई है जिसमें पुलिस उन पर भारी पड़ी है। उन्होंने दावा किया है तस्करों के साथ आपराधिक वारदातों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी।
जिला सचिवालय सभागार में बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि सोमवार रात को डहीना के समीप मुठभेड़ के बावजूद भी सीआईए गो-तस्करों पर भारी पड़ी है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने न केवल पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव किया अपितु चलते वाहनों से गायों को भी फेंक दिया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने पूरी बहादुरी और निडरता से उनका पीछा जारी रखा और राजस्थान में मुठभेड़ के बाद तीन को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इससे पहले कोसली और धारूहेड़ा में हुई मुठभेड़ और अब राजस्थान में हुई मुठभेड़ में पुलिस गिरोह पर भारी पड़ी है। इसके लिए एसपी ने टीम की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि हमारी कार्रवाई से तस्करों में खौफ है। इसके अलावा शहर में अवैध रूप से शराब, अनैतिक कार्य और अन्य गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। 13 मई को कार्यभार संभालने के बाद स्पा सेंटरों के साथ शराब माफिया पर शिकंजा कसकर 38 लाख रुपये की शराब पकड़ी है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार रखने वालों पर पूरा शिकंजा कसा जाएगा
विज्ञापन


सीमा विवाद में नहीं उलझेगी पुलिस
एसपी ने कहा कि मामले दर्ज कराने में लोगों को परेशानी नहीं आए इसके लिए सीमा विवाद में पुलिस नहीं उलझेगी। इसके लिए सभी थानों की सीमाओं के बोर्ड लगवाने के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर सहित साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे। ऐसे थाने जहां लोगों को पहुंचने में परेशानी होती है उनके लिए भी दिशा सूचक बोर्ड लगवाएंगे।

आम जनता दें सूचना करेंगे कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता चाहे तो उनके मोबाइल नंबर पर वाट्सअप अथवा फोन करके सीधी जानकारी दे सकती है। पुलिस की तरफ से कार्रवाई होने के बाद लोगों का विश्वास भी बढ़ा है। इस विश्वास को कायम रखा जाएगा। एसपी ने इस अवसर पर गो-रक्षक दल के सहयोग पर भी खुशी जताई।
विज्ञापन

---------------------
तस्करी में लोकल शामिल, आरोपी भेजे रिमांड पर
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तस्करी करने वाले गिरोह के लिए कुछ खानाबदोश परिवार गायों को एकत्रित करने का कार्य करते हैं। इसकी जांच की जा रही है। ऐसे तत्वों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार तीनों तस्करों को सीआईए ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इसमें दिल्ली पुलिस का 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश सुब्बा भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें