फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार गोलीकांड मामला:

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार गोलीकांड मामला: 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई बदमाशों की गिरफ्तारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पुुरानी रंजिश को लेकर खोल थाना क्षेत्र के गांव मामडिया आसनपुर में शुक्रवार रात को ठेके पर बैठे शराब ठेकेदार को गोली मारने के मामले में 24 घंटे बाद पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। मामले में कोई भी ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं है। शनिवार को पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कर दी है।
गौरतलब है कि मामड़िया आसनपुर निवासी संजय शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने एक साथी के साथ गांव में बने शराब के ठेके पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी विक्की अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर आया और संजय को ठेके से बाहर बुलाकर ले गया। बातों ही बातों में विक्की ने संजय के पेट में गोलियां दाग दी, जिससे वह वहीं गिर गया। घटना के बाद भगदड़ मच गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल शहर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। शनिवार को पुलिस ने मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बिजेंद्र सिंह, एचएसओ खोल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें