फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर निकाले 76 हजार

Sat, 16 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम बूथ में मदद करने के बहाने शातिर बदमाश ने टूमना गांव के शख्स का एटीएम कार्ड बदलकर 76 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। रकम निकलने का मैसेज मिलने पर पीड़ित ने कोसली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोसली थाना क्षेत्र के टूमना गांव के धर्मेन्द्र ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि कोसली के एसबीआई की शाखा में उसका बैंक खाता है। बृहस्पतिवार को वह शाम करीब साढ़े 4 बजे कोसली क्षेत्र के एक एटीएम में रुपये निकालने गया। यहीं एक अंजान शख्स ने रुपये न निकलने पर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। शुक्रवार को ही उसके मोबाइल पर 76 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।

जिससे उसे ठगी का पता चला। इसके बाद धर्मेंद्र ने कस्टमर केयर से अपना एटीएम और अकाउंट दोनों बंद कराए और मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों के साथ ही पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में कस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चौथी बार में नहीं निकली थी नकदी
बकौल धर्मेेंद्र एटीएम बूथ में जाकर उसने मशीन से एक-एक कर तीन बार में 30 हजार रुपये निकाले थे, लेकिन चौथी बार दस हजार रुपये निकालने के लिए जैसी ही ट्रांजेक्शन प्रोसेज कंप्लीट किया, रुपये नहीं निकले। इसी दौरान पीछे खड़े युवक ने मदद करने की बात कही और बातों बातों में दूसरा एटीएम कार्ड पकड़ा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज और बताए गये हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
-नरेंद्र कुमार, एसएचओ, कोसली थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें