फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 16 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत. - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नंदौर बाजार में शनिवार को एक ट्रक की चपेट में आने से एक  महिला की मौत हो गई। घटना के बाद जब तक आस-पास के लोग जुटे, तब तक चालक मौके से भाग निकला। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

 दुर्गजोत निवासी 55 वर्षीय सुभागी गांव के ही एक व्यक्ति के साथ  नंदौर बाजार स्थित एक फोटो स्टूडियो में फोटो खिंचवाने गई थी।  वह पैदल एक किराने की दुकान के निकट पहुंची ही थी कि उसी समय गिट्टी लादकर बस्ती की तरफ से गुजरे एक ट्रक ने महिला को रौंद दिया। जिससे महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया। टना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। माहौल बिगडने से पहले ही चालक मौके से भाग निकला। किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसओ दिनेश यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेजा। एसओ ने बताया कि महिला के पति अवधू प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज  कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।
          महिला की मौत से परिवार गमगीन
बखिरा। शनिवार को नंदौर बाजार में हुए हादसे में सुभागी की मौत से पूरा परिवार बदहवास था।  पति अवधू का रो-रोकर बुरा हाल था। अवधू ने बताया कि सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए पत्नी फोटो खिचवाने जा रही थी। उसे क्या मालूम था कि नंदौर जाना उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। बेटा त्रिलोकी मां-बाप व पत्नी के जीविकोपार्जन के लिए लखनऊ रहकर मजदूरी का काम करता है। बेटे की कमाई के रूपये से घर के लोगों की जरूरतें पूरी होती थी। सुभागी लड़कियों की शादी कर चुकी थी। त्रिलोकी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। माँ की मौत के समय बेटा त्रिलोकी घर पर मौजूद नहीं था। अवधू ने बताया कि सरकारी सहायता के नाम पर उसे वृद्धा पेंशन ही मिलती है। आगे की जिंदगी का सफर पत्नी के बगैर कैसे कटेगा। इतना कहते हुए अवधू फफककर रो पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

                      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें