फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे छात्रों को समझाने गए दुर्गा शक्ति के कांस्टेबल पर ईंट से किया हमला,गिरफ्तार--

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के नाईवाली चौक स्थित अहीर कॉलेज में सोमवार दोपहर को शराब पीकर हुड़दंग कर रहे छात्रों ने दुर्गा शक्ति टीम में शामिल कांस्टेबल पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे लेकिन तीन छात्र पकड़ लिए गए। पुलिस ने घायल कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद शहर के नाईवाली चौक पर स्थित अहीर कॉलेज में कुछ छात्र शराब के नशे में हुड़दंग कर अन्य छात्रों को परेशान कर रहे थे। इसी दौरान कॉलेज के गेट पर तैनात दुर्गा शक्ति टीम नेे छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस टीम के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। कांस्टेबल दयाराम जब आगे बढ़कर छात्रों को समझाते हुए उनका परिचय पत्र पूछा तो एक छात्र ने ईंट से सिर पर वार कर दिया। कांस्टेबल के सिर से खून बहने लगा तो छात्रों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को देख आरोपी छात्र भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तीन छात्रों को दबोच लिया। घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में एक कालेज तो दो बाहर के छात्र
दुर्गा शक्ति टीम पर हमला करने वालों आरोपी छात्रों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान गांव मोहदीनपुर निवासी अर्जुन, गांव मूंदी निवासी समय सिंह व गांव नांगल पठानी निवासी साहिल के रूप में हुई है। जबकि उनके दो साथी गांव मूंदी निवासी बीसी व छव्वा निवासी निक्की मौके से फरार हो गए। आरोपी अर्जुन अहीर कालेज का ही छात्र है।
विज्ञापन

सभी छात्रों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है। फरार दो अन्य आरोपियों की भी पहचान हो चुकी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं कालेज प्रबंधन से भी कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी छात्र नशा कर कॉलेज में न आए। बाहरी छात्रों का प्रवेश वर्जित हो। नशा करके कॉलेज में हुड़दंग करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-जगबीर सिंह, एसएचओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें