फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्रों से तीन मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को अपनी मोटरसाइकिल से बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में गया था। वह मोटरसाइकिल को कंपनी के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश करने के बाद कसौला थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

गांव मंगलेश्वर निवासी मुकेश भी अपनी मोटरसाइकिल पर आईएमटी बावल स्थित एक कंपनी में गया था। मोटरसाइकिल कंपनी के बाहर खड़ी हुई थी। चोर मौका पाकर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में गांव मालपुरा निवासी संदीप ने बताया कि बाइक पर धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र एक कंपनी के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर गया था। वापस आने पर मोटरसाइकिल गायब थी। उसके लाइसेंस व अन्य कागजात भी बाइक में ही थे। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी काम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें