फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक एकाउंट हैक कर भेजे अभद्र मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक एकाउंट हैक कर भेजे अभद्र मैसेज
विज्ञापन

0 मुंबई में रहकर थियेटर, फिल्म में काम करने वाले कलाकार को बनाया शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मुंबई में रहकर फिल्म, थियेटर आदि में काम करने वाले युवक को साइबर अपराधियों ने शिकार बना लिया। फेसबुक एकाउंट हैक कर उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल कुछ नामी लोगों को अभद्र मैसेज भेजे। यही नहीं युवक की पर्सनल ई-मेल आईडी पर भी आपत्तिजनक मेल भेजे। परेशान युवक ने एसपी क्राइम के साथ ही अन्य अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में सत्ताधारी दल के एक बडे़ नेता के दखल पर धूमनगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

25 वर्षीय रंजन उर्फ आर्यन घोष प्रीतम नगर का रहने वाला है। उसने बताया कि मौजूदा समय में वह मुंबई में रहकर फिल्म, थियेटर आदि का काम करता है। फेसबुक पर उसने नौ साल पहले एक एकाउंट बनाया था। बीते 30 जनवरी को किसी ने इस एकाउंट को हैक कर लिया। इसकी जानकारी उसको तब हुई जब उसने अपना मैसेंजर चेक किया। पता चला कि एकाउंट हैक कर फ्रेंड लिस्ट से जुड़े कई नामी लोगों को अभद्र मैसेज भेजे गए। बकौल रंजन, एकाउंट हैक होने की जानकारी के बाद उसने पासवर्ड बदल दिया। इसके कुछ देर बाद ही उसे मेल आई कि उसके फेसबुक एकाउंट से जुड़े ई-मेल, पासवर्ड, मोबाइल नंबर सब बदल दिए गए हैं। रंजन का कहना है कि उसने मामले में धूमनगंज पुलिस के साथ ही एसपी क्राइम और अन्य अफसरोें से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में सत्ताधारी दल के एक नेता के दखल पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। धूमनगंज इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें