फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक, पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला युवक, पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पुराना शहर सब स्टेशन के समीप स्थित आदर्श नगर मोहल्ला में वीरवार को एक युवक घर में ही फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला आदर्श नगर निवासी दौलतराम ने वीरवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का भाई नरेश कुमार घर पहुंचा तो दौलतराम का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर तलाशी ली तो उसकी जेब में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नरेश ने शिकायत में कहा है कि दौलत की शादी 2 जुलाई 2017 को राजनगर पालम निवासी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसने दौलत को परेशान कर रखा था। आए दिन झगड़े होते था। इस बारे में दौलत ने परिजनों को भी बताया था। नरेश ने आरोप लगाया है कि जब दौलत काम पर चला जाता था तो पीछे से उसकी पत्नी भी मकान पर ताला लगा कर चली जाती थी। पत्नी से तंग आकर ही उसके भाई ने आत्महत्या की है। रामपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके अलावा उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें