फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक चोरी के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव रोहडाई से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला झज्जर के गांव सेहलंग निवासी सचिन, गांव रोहडाई निवासी मंजीत व गांव सेहलंग निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

जांचकर्ता प्रधान सिपाही नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव रोहडाई निवासी रविंद्र ने कहा था कि वे टोल प्लाजा पर काम करता है। मंगलवार की दोपहर वह अपनी मोटरसाइकिल से घर आया था। वे मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया । चोर मौका पाकर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए थे। जब वे बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर मोटरसाइकिल की तलाश की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। रोहडाई थाना पुलिस ने रविंदर की शिकायत पर चोरी मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जांच के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी से मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें