फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी बावल।
बावल थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव खंडोड़ा के समीप सोमवार को दोपहर बाद एक निजी स्कूल की तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को यहां के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने पत्नी मंजू को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पति प्रदीप को अन्यत्र रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, गांव दुल्हेडा खुर्द निवासी 19 वर्षीय प्रीतम बाइक पर साथी हरिओम के साथ सवार होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव साबन की ओर जा रहा था। साबन पुल के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। रेवाड़ी ले जाते समय प्रीतम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें