सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाडी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बोलनी चौक के समीप वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को वीरवार की सुबह सूचना मिली कि हाईवे पर एक व्यक्ति का कुचला हुआ शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की। परंतु मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस को अंदेशा है कि हाईवे पार करते समय कोई वाहन व्यक्ति को कुचल कर फरार हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी में रखवाया है।