फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डहीना उपतहसील में दस हजार की रिश्वत लेते पटवारी, सहायक और दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना उपतहसील में दस हजार की रिश्वत लेते पटवारी, सहायक और दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। विजिलेंस की टीम ने डहीना उपतहसील कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री में दर्ज गलत रकबा को ठीक करने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने पर पटवारी और उसके सहायक सहित दलाली करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। टीम की इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने भागने का भी प्रयास किया लेकिन सभी को मौके पर ही दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवलावास निवासी नवीन कुमार की रजिस्ट्री में रकबा का इंद्राज गलत हो गया था। इसके बाद वह पिछले एक साल से डहीना उपतहसील में कार्यरत पटवारी के पास चक्कर लगा रहा था। नवीन कुमार ने पटवारी मंजीत कुमार से जब मुलाकात की तो उसने इसके लिए एक लाख रुपये मांगे। एक लाख रुपये नहीं देने पर पटवारी ने रजिस्ट्री को भी होल्ड करने की धमकी दी। इसके बाद नवीन ने जब उससे अनुरोध किया तो उसको उपतहसील के बाहर दुकान चलाने वाले बास बिटौड़ी निवासी मनोज से संपर्क करने को कहा गया। मनोज ने उनकी बातचीत पटवारी के सहायक दिनेश और पटवारी से कराई। पटवारी ने गलती को दुरुस्त करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में मामला 50 हजार रुपये में तय हो गया। पचास हजार रुपये की राशि तीन किश्तों में देना तय हुआ। पहली किश्त के रूप में नवीन कुमार 10 हजार रुपये बुधवार को देने थे। इस दौरान नवीन ने गुरुग्राम विजिलेंस को शिकायत की। विजिलेंस ने नवीन की शिकायत का सत्यापन करने के बाद उसको रंगे नोट दिए। शाम करीब साढ़े तीन बजे नवीन डहीना पहुंचा और तय बातचीत के अनुसार नवीन ने फोटो स्टेट दुकान के संचालक मनोज कुमार को 10 हजार रुपये पकड़ाए। पटवारी और सहायक दुकान के बाहर खड़े थे। मनोज ने अपना कमीशन काटकर रुपये पटवारी के सहायक को थमा दिए। सहायक ने अपना कमीशन लेने के बाद शेष राशि पटवारी को दे दी। इसी दौरान गुरुग्राम विजिलेंस के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश के नेतृत्व में तैनात टीम ने रिश्वत के रुपयों के सहित पटवारी उसके सहायक, दलाली करने वाले दुकानदार को दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से डहीना उपतहसील में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें