फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक को बचाने में दूसरा दोस्त नहर में डूबा, तीसरा दोनों को डूबता हुआ देख भागा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बावल। गढ़ी बोलनी रोड स्थित लालपुर-डवाना नहर में नहाने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि, तीसरा साथी दोनों को डूबता हुआ देख मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के गुर्जरवाड़ा निवासी 20 वर्षीय उत्तम व भीम बस्ती निवासी 32 वर्षीय कुलदीप अपने एक अन्य दोस्त बाइक से सोमवार की दोपहर गढ़ी बोलनी रोड स्थित लालपुर-डवाना नहर पर नहाने के लिए गए थे। दोपहर करीब दो बजे उत्तम ने नहाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। उत्तम को तैरना नहीं आता था और पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए कुलदीप ने भी पानी में छलांग लगा दी। पानी में बहाव होने के कारण दोनों ही डूब गए। दोस्तों को डूबता देख तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। पास के ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने युवकों को डूबता देख पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि पास खेत में काम करे लोगों ने पूछताछ में बताया है कि युवक नशे में थे। हालांकि तीसरे युवक के मिलने के बाद पूरा मामला साफ हो पाएगा। पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस तीसरे युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दोनों मृतक थे अपने मां बाप के इकलौते संतान
नहर में शव डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर के पानी को पहले बंद कराया। इसके बाद वारदात स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर दोनों का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार उत्तम और कुलदीप एक दुकान पर सेल्समैन का कार्य करते थे। उत्तम व कुलदीप अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे। कुलदीप की शादी हो चुकी है। इस वारदात से दोनों के घर में मातम है।
विज्ञापन

रोक के बाद भी लोग नहाते हैं
लालपुर-डवाना नहर में लोगों के नहाने पर रोक है। इसके बावजूद लोग गर्मी में नहर में नहाने के लिए जाते है। पुलिस की ढीली पेट्रोलिंग न होने से लोग बेरोकटोक नहर में नहाते हैं। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि एक पीसीआर व राइडर से नहर की पेट्रोलिंग की जाती है। कई बार लोग नहर के सुनसान एरिया में जाकर नहाने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें