रेवाड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे एनएचएम कर्मचारियों की 16 वें दिन में प्रवेश कर गई। वहीं 2 कर्मियों की 72 घंटे की भूख हड़ताल के साथ कर्मचारियों का धरना दिन-रात जारी रहा। कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी आधा दर्जन मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। प्रदेश स्तरीय यूनियन के आह्वान पर 5 फरवरी से कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का असर नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर तो नहीं पड़ रहा, लेकिन एंबुलेंस सेवा पर सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा हैं। सरकारी एंबुलेंस चालकों के हड़ताल पर होने के कारण रोडवेज कर्मचारी द्वारा एंबुलेंस चलाई जा रहीं है। जिला प्रधान पंकज यादव ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल की जा रहीं है। लेकिन प्रशासन की ओर से किसी अधिकारी कर्मचारियों की सुध नहीं ली है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। इस मौके पर संतोष यादव, प्रवीन यादव, श्याम शर्मा, मुनेश यादव, योगेश, अजय अग्रवाल, जेपी पंडित, राधा यादव, योगेश यादव, सचिन खटाना, डॉ. मनोज, रविंद्र, शर्मिला, रोजश खिच्ची, बबील यादव व कविता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।