फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को भगा कर ले जाने वाले आरोपी की पुलिस हिरासत से भागते से ट्रक की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लघुशंका के लिए रोड पार कर रहे महिला भगाने के आरोपी को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दो माह पूर्व धारूहेड़ा से एक विवाहिता को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी एटा निवासी एक युवक को रेवाड़ी लाते समय अलीगढ़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, धारूहेड़ा पुलिस ने महिला के बयान कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार एटा के गांव औढा निवासी पुष्पेंद्र करीब दो माह पूर्व धारूहेड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उसके खिलाफ थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज था। धारूहेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला सहित अलीगढ़ के समीप गांव नांगलपरी में रह रहा है। पुलिस ने टीम गठित कर बुधवार को छापा मारकर आरोपी युवक और महिला को हिरासत में ले लिया था। पुलिस आरोपी युवक और महिला को प्राइवेट वाहन से धारूहेड़ा ला रहे थे। इसी दौरान आरोपी युवक ने पुलिस कर्मियों से लघुशंका जाने की इच्छा जाहिर की। पुलिस कर्मी रास्ते में आने वाली पनोती पुलिस चौकी में उसे लघुशंका के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, धारूहेड़ा पुलिस ने मृतक आरोपी द्वारा भगाकर ले जाई गई महिला के बयान कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
महिला को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी को बुधवार रात को महिला सहित काबू कर लिया गया था। रेवाड़ी लाते समय रास्ते में लघुशंका के लिए सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। महिला के बयान कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। - राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें