फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: तीसरे दिन भी बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस-----फोटों

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल मर्डर: तीसरे दिन भी बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मारपीट को लेकर हुई रंजिश में बुधवार को शहर में हुई दो युवकों की हत्या से शहर के लोगों में तीसरे दिन भी दहशत का माहौल है। तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस और सीआईए की टीमों ने शहर के अलावा पड़ोसी राज्यों में छापामारी कर अंधेरे में तीर चला रही है। उधर, पुलिस ने गुर्जरवाड़ा, चांदपुर की ढाणी एवं बस स्टैंड के आसपास पुलिस तैनात की हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को बास सिताबराय निवासी 20 वर्षीय सरजीत की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद नाराज सरजीत के परिजनों ने बदला लेकर सरजीत की हत्या में शामिल आरोपी शिवम के भाई शशांक को बस स्टैंड स्थित पार्किंग में गोली मार दी थी। इसके अलावा चांदपुर की ढाणी के अलावा कई अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ भी की थी। इस मामले में शहर थाना पुलिस एवं माडल टाउन थाना पुलिस की ओर तीन अलग-अलग धाराओं के तहत करीब 20 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए है। वारदात के बाद से ही दोनों गुटों के आरोपी फरार चल रहे है।
विज्ञापन

-----
वर्जन
आरोपियों की गिरतारी को लेकर प्रयास जारी है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सतपाल यादव, डीएसपी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें