फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल सर्टिफिकेट देने गए छात्र को दो प्राध्यापकों ने पीटा कहा जातिसूचक शब्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव तुर्कियावास निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र ने कालेज के दो प्राध्यापकों पर मारपीट का आरोप लगाकर बावल थाने में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। गांव तुर्कियावास निवासी महेश कुमार का 19 वर्षीय बेटा ऋतुराज बावल के राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। बावल थाना पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसका बेटा कई दिनों से बीमारी के कारण कालेज नहीं जा पाया था। इसके बाद जब वह 10 अप्रैल को कॉलेज गया तो प्राध्यापक ने उसके नहीं आने का कारण पूछा और कहा कि उसका नाम काट दिया है। इसके बाद प्राध्यापक ने कहा कि वह मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर आएगा तभी कॉलेज में आ सकता है। छात्र ने आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को जब वह मेडिकल लेकर गया तो कालेज के दो प्राध्यापकों ने उसे भला-बुरा कहा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहकर उससे मारपीट कर कॉलेज से निकाल दिया। इसके बाद छात्र वीरवार को ट्रामा सेंटर पहुंचा भर्ती हो गया। पुलिस ने बताया कि छात्र की शिकायत मिल गई है। इस मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें