हथियारों से लैस बदमाशों ने सब्जी मंडी बंद कराई
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हथियार समेत पहुंचे बदमाशों ने सोमवार को मंडी बंद करा दी। कुछ दुकानदारों को धमकी भी दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। सिटी पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह रोजाना की तरह व्यापारियों ने मंडी में सब्जी की अपनी फड़ लगाए थे। इसी दौरान सब्जी मंडी के समीप ही रहने वाले एक गैंग से जुड़े कुछ बदमाश पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों को गाली-गलौच कर दुकानें बंद करने की धमकी दी। धीरे-धीरे व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर ली। इसी दौरान सिटी पुलिस सब्जी मंडी पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
कोट
बदमाश एक गैंग से जुड़े हुए है। व्यापारियों में दहशत फैलाने के लिए दुकानें बंद करने की धमकी दी थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
नरेंद्र कुमार, एसएचओ सिटी रेवाड़ी।