फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह से वापस लौट रहे पिता-पुत्र से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा आलमपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता-पुत्र विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खेड़ा आलमपुर निवासी मनेष ने शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को वह अपने बेटे साहिल के साथ गांव चांदनवास स्थित एक लग्न समारोह में गए थे। वहां पर उसके बेटे साहिल का त्यागी, ललित, सोमबीर, कालू, रोहित व नियोकित से विवाद हो गया। युवकों ने उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां पर बीच-बचाव कर झगड़ा खत्म करा दिया। घर वापस लौटते समय रास्ते में फिर से युवकों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के कारण वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में युवकों ने उसे रेलवे लाइन पर फेंक दिया। बाद में उसके बेटे व पत्नी ने गाड़ी का प्रबंध कर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें