फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- तेलीवाड़ा मोहल्ले की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीवाड़ा मोहल्ले में कट्टा दिखाकर दुकानदार से 20 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर में लूट की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही। बुधवार शाम करीब सात बजे तेलीवाड़ा मोहल्ले में बाइक सवार तीन बदमाश एक दुकानदार को कट्टा दिखाकर गल्ले से 20 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। आरोपी भी वही थे जिन्होंने पिछले दिनों लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि इन्हीं बदमाशों ने दो दिन पहले एक दुकान से नकदी छीनी थी। वहीं दूसरे से छीनने का प्रयास किया था। चार दिन में लगातार लूट की चार वारदात होने से पुलिस के भी हाथ पांव फूले हुए हैं। इधर, बदमाश एक के बाद एक वारदात कर पुलिस को चुनौति दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार माता चौक निवासी जोनी और राजेश सहित तीन युवक बाइक पर तेलीवाड़ा स्थित एक कंफेक्शनरी की दुकान पर पहुंचे। वहां दुकान के मालिक जोगिंद्र और राकेश बैठे थे। तीनों युवकों ने बाइक से उतरकर दोनों पर कट्टा तान दिया और पैसे मांगे। मना करने पर उन्होंने जोगिंद्र के साथ मारपीट की और दुकान में गल्ला खोलकर उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन

---------
एक ही आरोपी, एक ही एरिया
आरोपी एक ही हैं। लूट का एरिया भी एक है। रविवार को इन्हीं आरोपियों ने गुर्जरवाड़ा चौक पर परचून की दुकान चलाने वाले जितेंद्र से मारपीट कर नकदी छीनी थी। इसके बाद आजाद चौक पर भी दुकानदार प्रदीप से लूट का प्रयास किया था। मंगलवार को इन्हीं आरोपियों ने वैधनाथ निवासी आदेश गुप्ता से गुर्जरवाड़ा चौक पर उसकी बाइक छीन ली थी। इसके बाद बुधवार को तेलीवाड़ा मोहल्ले में यह लूट की वारदात कर डाली।
---
एक ही समय होने से बनी परेशानी
सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपियों की वारदात को अंजाम देने का समय एक सा रही रहा। इन्होंने शाम के समय लूट की वारदात को अंजाम दिया। रविवार शाम सवा सात से साढ़े सात, मंगलवार रात साढ़े आठ और बुधवार शाम सात बजे के आसपास वारदता को अंजाम दिया। आरोपियों की उम्र 22 से 25 साल के आसपास है और नशे का बढ़ता कारोबार इसके पीछे कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

---
आरोपी शीघ्र हमारी पकड़ में होंगे। इन्हें किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। शाम के समय कुछ असामाजिक तत्व नशा कर लेते हैं। संभवत: उसी के बाद यह वारदात होती है।
डॉ. गजेंद्र, डीएससी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें