प्रिंस हत्याकांड: आरोपियों की पैरवी नहीं करेगी बार एसोसिएशन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव मालपुरा में आठ वर्षीय बच्चे प्रिंस की हत्या के मामले में आरोपियों के केस की पैरवी रेवाड़ी बार एसोसिएशन नहीं करेगी। ग्रामीणों के अनुरोध के बाद एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। इधर, किराए पर कमरा देने वाले दुकानदार और उसके पोते की गिरफ्तारी के बाद रविवार को होने वाली महापंचायत टाल दी गई। ग्रामीण दुकानदार और उसके पोते पर साजिश रचने का आरोप लगा रहे थे। इसी के चलते गांव भूड़ला में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक के बाद पंचायत रद्द कर दी गई थी। गौर हो कि भरतपुर निवासी दिगंबर ने तीन दिसंबर को मालपुरा में प्रिंस का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।
---
रेवाड़ी बार एसोसिएशन पीड़ित परिवार के साथ है। मासूम की हत्या जघन्य अपराध है। इस हत्या के केस से जुड़े किसी भी आरोपी की पैरवी एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से नहीं की जाएगी।
जसबीर यादव, प्रेसीडेंट, बार एसोसिएशन, रेवाड़ी।
---
मालपुरा निवासी दुकानदार और उसके नाबालिग पोते की गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं हत्यारोपी दिगंबर की रिमांड पुरी होने के बाद उसे जेल भेजा जा चुका है।
- विरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी।