फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकीले हथियार के वार से हुई छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नुकीले हथियार के वार से हुई छात्र की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सेक्टर-4 स्थित मार्केट में हमलावरों ने छात्रा अन्नू के सिर में नुकीली हथियार से वार किया था। उसी चोट से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी अन्नू, रजनीकांत और तनुज सेक्टर- 4 की मार्केट में बैठे थे। अचानक कार और बाइक पर सवार होकर आए करीब 18-19 लोगों ने तीनों को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा। तीनों छात्र हमलावरों से बचने के लिए शक्ति नगर की तरफ भागने लगे। बदमाशों ने अन्नू को घेर कर बुरी तरह से मारा। उसके सिर पर नुकीले हथियार से हमला किया। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। शाम करीब पांच आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने शव रोड पर रखकर सरकुलर रोड जाम कर दिया था। शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। बुधवार को नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि हत्याकांड में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें