फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंवाली हत्याकांड: पुत्रवधु ने प्रेमी व उसके साथी से कराई थी सास की हत्या....

विज्ञापन
विज्ञापन
कंवाली हत्याकांड : घर पर कब्जा करने के लिए बहू ने प्रेमी और उसके साथी से कराई थी सास की हत्या
विज्ञापन

तीनों आरोपी गिरफ्तार, मृतका का सिम मोबाइल में सिम डालते ही गिरफ्त में आए आरोपी
घटना से एक दिन पहले मृतका के पुत्र के साथ आरोपी लक्ष्मण का हुआ था भट्ठे पर झगड़ा
1 व 2
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र के गांव कंवाली में 14 जून की रात को अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला ज्ञाना देवी की हत्या उसकी बहू ने अपनी प्रेमी तथा उसके साथी से कराई थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य साजिशकर्ता बहू सुनीता, उसके प्रेमी धारूहेड़ा के वार्ड नंबर सात निवासी लक्ष्मण सिंह और उसके साथी मदनलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उनको पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
डीएसपी सुरेश कुमार हुड्डा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कंवाली निवासी ज्ञाना देवी का पुत्र नरेश कुमार पिछले काफी समय से वल्लभगढ़ स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करता है। उसके साथ उसकी पत्नी भी रहती है। इसी भट्ठे के पास स्थित एक अन्य भट्ठे पर धारूहेड़ा के वार्ड नंबर सात निवासी लक्ष्मणसिंह भी कार्य करता था। इसी बीच नरेश की पत्नी सुनीता एवं आरोपी लक्ष्मणसिंह के बीच प्रेम प्रसंग चलने चला गया था। दोनों का लगभग दो साल से अवैध संबंध थे। इसी दौरान एक दिन सुनीता ने आरोपी लक्ष्मण सिंह से कहा कि यदि वह उसकी सास ज्ञाना देवी को रास्ते से हटा दे तो गांव का घर उसके पास आ जाएगा। इसके बाद वह गांव में ही रहने लगेगी जहां मिलने-जुलने में काफी आसानी होगी। लक्ष्मण सिंह इस बात के लिए तैयार हो गया तथा उसी दिन से वह वृद्धा की हत्या की तैयारी करने लगा था। इसी बीच 12 जून को किसी बात को लेकर आरोपी लक्ष्मणसिंह का सुनीता के पति नरेश के साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बाद लक्ष्मण सिंह ने नरेश के साथ मारपीट भी की। पति के साथ हुई मारपीट के बाद आरोपी महिला ने भी लक्ष्मणसिंह के साथ मारपीट कर डाली। इस घटना के बाद लक्ष्मणसिंह अगले दिन ही भट्ठे से चला गया। इसके बाद 13 जून को वह मदनलाल मातनहेल चला गया। मातनहेल में अपने रिश्तेदारी में रुकने के बाद 14 जून को उसने अपने साथी धारूहेड़ा निवासी ही मदनलाल को जरूरी काम का हवाला देकर बुला लिया। यहां पर लक्ष्मण ने मदनलाल के साथ शराब पी तथा फिर ट्रेन से जाटूसाना पहुंच गया। जाटूसाना से बेरली पहुंचे और वहां से गांव कंवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


रेकी करने के बाद की हत्या
डीएसपी ने बताया कि रेवाड़ी में शराब पीने के बाद दोनों रात को कंवाली पहुंचे। इसके बाद पहले उन्होंने घर को देखा फिर वहां से चले गए और सुनसान स्थान पर बैठकर शराब पी। इसके बाद रात लगभग 11 बजे दोनों ज्ञाना देवी के घर पहुंचे। लक्ष्मण सिंह अपने साथी की मदद से दीवार फांदकर अंदर दाखिल होकर दरवाजा खोल दिया। इसके बाद उसका साथी मदनलाल भी घर के अंदर पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने आंगन में सो रही ज्ञाना देवी को दबोच लिया। आरोपी लक्ष्मण ने ज्ञाना देवी का गला व मुंह दबाया तथा मदन लाल ने उसके पैर पकड़ लिए। करीब 10 मिनट तक दोनों ने ज्ञाना देवी को दबोचे रखा जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी कमरे रखी एक संदूक का ताला तोड़कर गहने तथा ज्ञाना देवी का मोबाइल लेकर फरार हो गए थे।

मातनहेल में मोबाइल बेचा, अपने मोबाइल में डाली सिम
आरोपी लक्ष्मण सिंह ने वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन ज्ञाना देवी का मोबाइल मातनहेल स्थित एक दुकान संचालक को चार सौ रुपये में बेच दिया। इसके बाद वह ज्ञाना देवी की सिम अपने मोबाइल में डाल ली। जैसे ही उसने मोबाइल में सिम डाला तो पुलिस ने उसको राउंड अप कर लिया। पुलिस ने उससे जब पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया। इस पूरे मामले को 48 घंटे में ट्रेस आउट करने पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने खोल थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह एवं सीआईए टीम के साथ साइबर सेल के विजय सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन


आरोपी का पत्नी के साथ चल रहा है तलाक का केस
वारदात में शामिल लक्ष्मण का अपनी पत्नी के साथ तलाक का मामला चल रहा है। इसकी वजह से वह मृतका की पुत्रवधू के संपर्क में आ गया था। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में शामिल आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें