फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर मामले में आलू गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल मर्डर मामले में आलू गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी पुलिस के लिए सिरदर्द बने आलू गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों की डबल मर्डर मामले में तलाश कर रही थी। दोनों पर ही शहर के विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया आलू गैंग का नामी गुर्गा प्रवीन उर्फ मियां गत दिनों डबल मर्डर और उसके बाद गवाह को गोली मारने की वारदात में भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। वहीं गैंग का सरगना सुनील ढुलगच अभी भी फरार चल रहा है। सुनील पर हत्या के चार व हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि आलू गैंग का नामी गुर्गा प्रवीन उर्फ मियां धारूहेड़ा चुंगी पर पहुंचने वाला है। सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने धारूहेड़ा चुंगी के आसपास जाल बिछा दिया। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक पर सवार ‘मियां’ जैसे ही चौक पर पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया और सीधे थाने लेकर पहुंची। शुरूआती पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह 27 जून को डबल मर्डर केस और इसके बाद इस केस में गवाह बने धारूहेड़ा चुंगी निवासी कृष्ण नाम के एक शख्स पर 15 जुलाई को गोली चलाने की वारदात में शामिल था। सदर पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


दूसरा गुर्गा सीआईए के हत्थे चढ़ा
वहीं आलू गैंग के ही दूसरे गुर्गे महाबीर नगर निवासी राकेश उर्फ राव साहब को सीआईए रेवाड़ी की टीम ने होली चाइल्ड स्कूल के निकट से काबू किया है। राकेश के पास से एक देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस मिले हैं। राकेश 15 जुलाई को धारूहेड़ा चुंगी निवासी कृष्ण नाम के व्यक्ति पर हुई फायरिंग की वारदात में शामिल था। राकेश पर पहले भी विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट के कई मामले दर्ज है। सिटी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे भी रिमांड पर लिया है।
-----------
27 जून को डबल मर्डर, फिर गवाह पर बरसाई थी गोली
पुलिस के अनुसार आलू गैंग के सरगना सुनील ढुलगच, गुर्गे प्रवीन उर्फ मियां और सेवक ने 27 जून को धारूहेड़ा चुंगी निवासी विजय व उत्तम नगर निवासी बिट्टू को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। दोनों की कनपटी पर तीन-तीन गोली मारी गई थीं। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उन्हें रामगढ़ रोड पर हनुमान मंदिर के पीछे फेंक दिया था। इस डबल मर्डर की घटना ने शहर को दहलाकर रख दिया था। उसके बाद इस डबल मर्डर केस में गवाह बने विजय के भाई कृष्ण पर 15 जुलाई की रात आलू गैंग के बदमाशों ने गोलियां बरसाई थी। कृष्ण का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बाद एक हुई गोली चलने की घटना से पुलिस की फजीहत हो रही थी। पुलिस पर आलू गैंग के बदमाशों को पकड़ने का भारी दबाव था। गैंग की कमर तोड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थी। पुलिस ने दोनों गुर्गों को पकड़कर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

--------------
शहर में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आलू गैंग के दो बदमाश हत्थे चढ़ चुके हैं। गैंग के सरगना सुनील की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। - संगीता कालिया, एसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें