फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने पर एसपीओ से मारपीट करने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बोडिया कमालपुर स्थित राजकीय स्कूल में नकल कराने से रोकने पर स्पेशल पुलिस आफिसर के साथ मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव बोडिया कमालपुर निवासी प्रमोद उर्फ सोनू व मांढैया खुर्द निवासी विकास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बोडिया कमालपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं व बारहवीं कक्षा के परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। 18 मार्च को सदर थाना के स्पेशल पुलिस आफिसर प्रवेश की परीक्षा केंद्र में ड्यूटी लगी हुई थी। वे स्कूल के बाहर ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवकों ने स्कूल के अंदर घुसने का प्रयास किया तो प्रवेश ने उन्हें रोक दिया था। अंदर जाने से रोकने पर युवकों ने उन पर पत्थर व ईंटों से हमला कर दिया था। ईंट लगने से प्रवेश घायल हो गए था। सदर थाना पुलिस ने एसपीओ की शिकायत पर गांव बोडिया कमालपुर निवासी प्रमोद, गांव मांढैया निवासी विकास सहित अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार की शाम आरोपी प्रमोद व विकास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें