फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर अश्लील वीडियों वारयल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खोल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को बुधवार रात डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान आलियावास निवासी सुधीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने घर में घुस दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी की उसके साथ कभी- कभी फोन पर बातें होती थीं। घटना के दिन युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर आ गया। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वीडियो दिखाकर उसको ब्लैकमेल कर धमकी देता रहा। शादी के बाद आरोपी ने उसकी बनाई अश्लील वीडियो पीड़िता के परिवार और उसके ससुर के पास सोशल मीडिया के माध्यम से फोन पर भेज दी। इसके अलावा उसको और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें