फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल का निलंबन रद्द, सात के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शिशु शाला के गेट पर ताला लगाने और स्कूल की प्रिंसिपल को हटाने के मामले में मंगलवार को गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई। इसमें चार दिन पूर्व
हरी ज्ञान एजुकेशन सोसायटी के शिशु शाला की प्रिंसिपल का निलंबन वापस लिया गया। अब आशू अरोड़ा पूर्व की भांति स्कूल की प्रिंसिपल रहेंगी। बैठक के दौरान सदस्यों में नोकझोंक भी हुई। स्कूल को बंद करने के मामले में एक खुलासा भी हुआ है। इसमें पूर्व प्राचार्य वीना दत्ता का एक पत्र दिखाया गया। इसमें स्कूल की जमीन को दस दिन के अंदर वापस स्कूल के नाम करने को कहा गया है। इस मामले में वीना दत्ता का कहना है कि उनसे यह पत्र जबरदस्ती लिखवाया गया है। इस मामले में उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर सोसायटी के सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाके माडल टाउन में स्थित शिशुशाला स्कूल की जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों की नजर है। स्कूल की संस्थापक दोनों बहनों की मृत्यु के बाद से इस स्कूल की जमीन को बेचने की तैयारी चल रही है। स्कूल को संचालित करने वाली हरी ज्ञान एजुकेशन सोसायटी के कुछ सदस्य स्कूल को बचाने के लिए इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग स्कूल को बंद कर इसको बेचना चाहते हैं। शहर की इस संस्था की संस्थापक दोनों बहनों की रिश्तेदार एवं पूर्व प्राचार्या वीना दत्ता का दावा है कि एक बहन ने स्कूल की जमीन की वसीयत उसके नाम करा दी थी। सोसायटी के सदस्य इस जमीन को जबरन स्कूल की सोसायटी के नाम कराना चाहते थे। इस कारण उसने अपने बेटे के नाम कर दी। विवाद के कारण कक्षा छह से दसवीं तक के इस स्कूल में 219 विद्यार्थी हैं। लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद स्कूल के विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर लग गया है। हालांकि चर्चा में आने के बाद से इस बेशकीमती जमीन पर नजर गड़ाए बैठे भूमाफियाओं ने अपने कदम पीछे हटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान कर्नल रणवीर यादव, विजय सोमानी, अमरजीत राव, नरेश मोदी, सूर्यकांत सैनी, ओपी यादव, मेजर अशोक यादव व देवेंद्र जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें