अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। करीब एक सप्ताह पूर्व दिल्ली रेल मार्ग पर गांव कुंभावास स्टेशन के निकट मिले शव की शनाख्त हो गई है। मृतक युवक शहर के मोहल्ला उत्तम नगर का रहने वाला था तथा 25 जनवरी से घर से लापता था। शनाख्त न होने के कारण पुलिस ने एक मार्च को शव का अंतिम संस्कार करा दिया था।
जांच अधिकारी एएसआई बाबूलाल ने बताया कि 26 फरवरी की सुबह दिल्ली रेल मार्ग पर गांव कुंभावास के निकट एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। उस समय मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया था। शनाख्त न होने के कारण जीआरपी ने एक मार्च को शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। रविवार को मृतक के परिजनों ने शव की शनाख्त उत्तम नगर निवासी 29 वर्षीय अमित शर्मा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि अमित 25 जनवरी को घर से निकला था, परंतु नहीं लौटा था। परिजनों ने अमित के लापता होने की शिकायत माडल टाउन थाना में भी दी थी। जीआरपी रेवाड़ी मामले की जांच कर रही है।