फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के दोस्त से मारपीट करके मांगी पांच लाख की रंगदारी...

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी के नौकर पर रिवाल्वर की बट से हमला करके मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला धक्का बस्ती में एक व्यापारी की दुकान पर शनिवार देर शाम को कार में सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने नौकर के सिर पर रिवाल्वर का बट मारकर मारपीट की। आरोपियों ने व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर दोनों को जान से मारने की भी धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को नामजद करके मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल रंगदारी मांगने वालों का कोई सुराग नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला धक्का बस्ती निवासी इंद्रजीत सिंह ने मोहल्ले में परचून की दुकान की हुई है। शनिवार को वह किसी काम से बाहर गया था। इस वजह से उसकी दुकान पर बतौर नौकर कार्यरत शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी हरजीत सिंह अकेला था। शनिवार देर शाम हरजीत सिंह दुकान पर था तथा इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए दो युवकों ने इंद्रजीत सिंह के बारे में पूछा। इस पर हरजीत सिंह ने बाहर होने के बारे में जानकारी दी। व्यापारी के नहीं मिलने से गुस्साए दोनों आरोपियों ने हरजीत सिंह को पकड़ लिया तथा उसके मारपीट करना प्रारंभ कर दिया तथा इसी दौरान एक बदमाश ने उसके सिर पर रिवाल्वर का बट मारा। इसके कारण वह वहीं पर गिर गया। इसी बीच दुकान पर शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। आरोपी जाते समय इंद्रजीत सिंह से पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं पहुंचाने पर उस सहित दोनों को जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। तत्पश्चात पीड़ित ने तत्काल ही मामले की जानकारी मालिक तथा पुलिस को दी। रंगदारी मांगने के नाम पर की गई मारपीट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल का उपचार कराकर उसकी शिकायत पर शहर के विजय नगर निवासी संदीप उर्फ सैंडी तथा झज्जर जिला के साल्हावास थाना क्षेत्र के खेड़ा धरू निवासी दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दुकान पर पहुंचे आरोपियों ने रिवाल्वर के बल पर हरजीत से मारपीट करके इंद्रजीत सिंह से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इस मामले में हरजीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- यशवंत सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें