फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कुचला बाइक सवार दो युवकों को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने कुचला बाइक सवार दो युवकों को कुचला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेवाड़ी-पटौदी रोड पर गांव मौजाबाद के समीप बुधवार को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बहादुरगढ़ के नया गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार और गुरुग्राम के गांव जमालपुर निवासी 27 वर्षीय हरकेश बुधवार को बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से रेवाड़ी आए थे। अपना कार्य करने के बाद दोनों युवक पटौदी की तरफ जा रहे थे। मौजाबाद गांव के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक ट्रक के पहियों में फंस गई। इस कारण ट्रक बाइक को दूर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवकों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें