पेपर खराब होने से छात्र ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कसौला थाना क्षेत्र के गांव भूड़ला में 10वीं कक्षा के छात्र कमल ने पेपर खराब होने के कारण शुक्रवार रात को फंदा लगा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है।
गांव भूड़ला निवासी 16 वर्षीय कमल गांव के समीप स्थित एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। पेपर के बाद से ही वह परेशान रहने लगा था। शुक्रवार रात को उसने घर में ही एक कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। देर रात परिजनों ने उसे पंखे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
कोट
कमल ने पिछले दिनों 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें उसका एक पेपर खराब हो गया था, जिससे वह परेशान था। इसी के चलते उसने शुक्रवार रात लगाया थी फंदा। - ब्रह्मजीत, चौकी इंचार्ज, गढ़ी बोलनी।