फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व बाइक की भिडंत में दो युवकों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उष्मापुुर निवासी राहुल मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर सुबाना गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोसली में ही हुई एक अन्य घटना में उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव नूसाह निवासी जानू व एक अन्य साथी बाइक पर सवार होकर नठेड़ा गांव से कोसली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां जानू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोसली थाना पुलिस दोनों हादसों में ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें