फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचने से मना किया तो झोटा गैंग के गुर्गों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब बेचने से मना किया तो झोटा गैंग के गुर्गों ने की फायरिंग
विज्ञापन

रेवाड़ी। अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं करने पर झोटा गैंग के गुर्गों ने शहर के मोहल्ला संघीका बास में एक शख्स पर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। फायरिंग करने वालों में एक युवती सहित गैंग के तीन सदस्य शामिल थे। घटना के बाद आरोपी ट्रामा सेंटर के पीछे निर्माणाधीन भवन में छिप गए जबकि पुलिस उनकी तलाश में रातभर पूरा शहर छानती रही। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह के समय निर्माणाधीन भवन पर दबिश देकर युवती एवं दो पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी मिक्का भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद सोमवार दोपहर को उसे ही गांव भूरथल जट के समीप दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
मोहल्ला संघीका बास निवासी हरिया उर्फ हरिराम पुलिस ने बताया कि वह शराब की अवैध रूप से बिक्री करता है। झोटा गैंग के सदस्य उसे शराब बिक्री से रोकते थे। जब उसने शराब बेचना नहीं छोड़ा तो रविवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे शहर निवासी झोटा गैंग में शामिल अर्जुन उर्फ मिक्का, युवती वैशाली, विशाल उर्फ कालू व एलियन मोहल्ला संघीका बास में पहुंचे। यहां पर उन्होंने हरिराम को बुलाया और उनकी शराब की बात को लेकर तकरार हो गई। इसी झोटा गैंग के एक सदस्य ने हरिया पर पर फायरिंग कर दी लेकिन वह वह बाल-बाल बच गया तथा शोर मचाकर भाग गया। इसके बाद भी आरोपी ताबतोड़ फायरिंग करते फरार हो गए। फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक सभी बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने रातभर शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार की सुबह के पुलिस को सूचना मिली कि ट्रामा सेंटर के समीप निर्माणाधीन भवन में कुछ संदिग्ध लोग हैं। इसके बाद एसपी की स्पेशल टीम के प्रभारी विद्यासागर एवं सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर युवती वैशाली, विशाल उर्फ कालू व एलियन को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मुख्य सरगना अर्जुन उर्फ मिक्का मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

-----------------
भूरथल जट में मिक्का को घेरा, चेतावनी के बाद किया समर्पण
पुलिस की स्पेशल टीम को दोपहर करीब ढाई बजे फरार बदमाश मिक्का के पटौदी रोड पर भूरथल जाट की नहर के समीप स्कूटी पर होने की सूचना मिली। टीम के प्रभारी विद्यासागर ने टीम के साथ बदमाश को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को चकमा देने के प्रयास में उसकी स्कूटी रोड पर गिर गई, जिसके बाद भी उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की चेतावनी के बाद उसने विरोध नहीं किया। पुलिस ने घायल अवस्था में मिक्का को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई फायरिंग की घटना
संघी का बास में हरिराम उर्फ हरिया के घर झोटा गैंग के बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की घटना पास के लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ दिख रहा कि रात्रि करीब साढ़े 11 बजे चार बदमाश हरिया के घर के बाहर पहुंचते हैं। पहले उसके साथ हाथापाई की जाती है और फिर बदमाश फायरिंग करते हैं। इसी दौरान हरिया घर के अंदर भाग जाता है और बदमाश फिर भी फायरिंग करते हैं। बदमाशों का तांडव देख हरिया के परिजन छत के ऊपर से पत्थर फेंकने शुरू कर देते हैं, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।

अवैध शराब बिक्री को लेकर बढ़ी तकरार
संघी का बास में हुई घटना अवैध शराब के धंधे से जुड़ी हुई है। इस गैंग के कुछ अन्य सदस्य भी अवैध शराब के धंधे से जुड़े हैं जिसकी वजह से हरिराम से वे खफा थे। इसी के चलते उनकी कई लोगों से रंजिश बनी हुई है। समय-समय पर कई बार उनके बीच खूनी संघर्ष भी हो चुका है। पिछले साल अवैध शराब के धंधे के चलते ही 21 अगस्त को झोटा गैंग के गुर्गे ललित उर्फ मरिंडा को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

----
झोटा गैंग के चार सदस्यों ने देर रात फायरिंग की गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी करा दी गई थी। इस तरह की घटनाओं को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। गैंग में शामिल एक युवती सहित तीन बदमाशों को ट्रामा सेंटर के समीप से गिरफ्तार कर लिया था। सरगना अर्जुन उर्फ मिक्का फरार हो गया था, उसे भी काबू कर लिया गया है।
-गजेन्द्र कुमार, डीएसपी, हेडक्वार्टर, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें