दो मकान और दो होटल पर चला पीला पंजा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव मांढेयाकलां और पदैयावास में करीब 12 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया। टीम ने 28 डीपीसी, 9 चारदीवारी, 2 होटल तथा 2 मकानों को ध्वस्त कर एफआईआर दर्ज की हैं। डीटीपी ने बताया कि जिले में अन्य स्थानों पर बसाई जा रही अवैध कालोनियों को भी तोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ कॉलोनाइजर अवैध रूप से मांढेयाकलां एवं पदैयावास में 12 एकड़ में अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। विभाग की ओर से यहां मकान बना रहे लोगों को नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अजीत सिंह को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की।
---
नोटिस देने के बाद अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। लोग प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जरूर जांच करें।
- मंदीप सिहाग, डीटीपी, रेवाड़ी।